कारोबार

Anil Ambani पर ED का शिकंजा, Reliance Power से जुड़े ठिकानों पर Mumbai-Hyderabad में Raid

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ जांच के तहत मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिलायंस पावर ने अपने परिसर या कार्यालय में संघीय जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी किए जाने की बात को पूरी तरह नकार दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10-12 ठिकानों पर दोनों शहरों में छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी की करीब 15 टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। रिलायंस पावर ने ‘स्टॉक एक्सचेंज’ को दिए गए एक बयान में कहा कि ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार, कंपनी के किसी भी कार्यालय या परिसर में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’ ईडी, कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले के तहत अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की जांच कर रही है और इसके साथ ही विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।

अनिल अंबानी (66) से ईडी ने इस जांच के तहत धन शोधन रोधी कानून के अंतर्गत दो बार पूछताछ की है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर ईडी ने अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। ईडी द्वारा उच्चतम न्यायालय को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने बैंक ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ धन शोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button