उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया पृथ्वी का तापमान… उर्वरकों के अति प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी ग्रीनहाउस गैसें वैश्विक तापमान को तेजी से बढ़ा रही हैं। वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता लगभग 420 पीपीएम, मीथेन की 1934 पीपीएम और नाइट्रस ऑक्साइड की 337 पीपीएम तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी प्रख्यात पर्यावरण वैज्ञानिक अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट यूनिवर्सिटी, रैले के प्रो. विनय पी. अनेजा ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दी।

प्रो. अनेजा ने बताया कि भारत में औद्योगिकीकरण से पहले की तुलना में तापमान कई गुना बढ़ चुका है। पृथ्वी के औसत तापमान में लगभग 1.2°C की वृद्धि का प्रमुख कारण ये ग्रीनहाउस गैसें हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन, परिवहन और औद्योगिक प्रक्रियाएं कार्बन डाइऑक्साइड के मुख्य स्रोत हैं। कृषि कार्य, पशुपालन और अपशिष्ट प्रबंधन से मीथेन का उत्सर्जन होता है, जबकि उर्वरकों के अति प्रयोग और कृषि‑अवशेष प्रबंधन से नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा 74 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button