उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

योगी सरकार के इस एक फैसले से धनतेरस पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार में लौट आई बहार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (ईवी) खरीदने के इच्छुक प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने धनतेरस पर बड़ा तोहफा दिया है। इसने पिछले सप्ताह से ईवी बाजार में छाई उदासी छांट दी। ईवी खरीद पर सब्सिडी (छूट) की अवधि दो वर्ष बढ़ने से ग्राहक एक बार फिर ईवी वाहन की तरफ आकर्षित हुए हैं।

दरअसल, यूपी में ईवी खरीदने पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क शून्य पर छूट है। ये सब्सिडी 13 अक्टूबर वर्ष 2025 तक थी, जो इसी सप्ताह समाप्त हो गई। राज्य के ईवी बाजार पर इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिला। डीलरों के मुताबिक, सब्सिडी खत्म होने से बिक्री में अप्रत्याशित रूप से लगभग 60 प्रतिशत की कमी देखी गई।

त्योहार से पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में छाई उदासी पर सरकार ने संज्ञान लिया। राज्य सरकार की हाईलेवल प्राधिकृत इलेक्ट्रिक व्हीकल कमेटी की मीटिंग हुई। यूपी उद्योग विकास विभाग के सेक्रेटरी विजय किरण आनंद ने राज्यपाल की अनुमति के बाद उत्तर प्रदेश गतिशीलता नीति-2022 का संशोधन जारी कर दिया। इसके अंतर्गत अब वर्ष 2027 तक सब्सिडी जारी रहेगी। इसने बाजार में ईवी बाजार में फिर से बहार लौटा है।

धनतेरस पर ईवी के खरीददार शोरूमों पर जुट रहे हैं। माना जा रहा है कि सब्सिडी बहाली से इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति ग्राहकों का आकर्षण बरकरार रहेगा।

ईवी मार्केट से जुड़े डीलर और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दो साल की छूट बाजार में स्थिरता लाने का मौका देगी। इससे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ेगी, जो उद्योग के साथ पर्यावरण की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button