DU में दाखिले के लिए एक लाख पच्चीस हजार आवेदन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

DU (दिल्ली विश्वविद्यालय) के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 22 मई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद अब तक 1.25 लाख आवेदन आ चुके हैं। इसमें से ज्यादातर उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी के ही हैं। दिल्ली के करीब 38,015 छात्र DU के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 23,302 और हरियाणा के 13,168 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार के 4,181 और राजस्थान के 3,692 छात्रों ने शाम छह बजे तक पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय अपनी पहली कट ऑफ सूची 20 जून को जारी करेगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अंतिम तारीख 12 जून है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button