विश्‍व

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा… मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें क्या है लास्ट डेट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा का सपना पूरा करने का मौका है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय विदेश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयन वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित छात्रों को ट्यूशन फीस, जीवन-यापन व्यय, पुस्तक व शोध कार्य के लिए भत्ता, विदेश यात्रा किराया और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य अनुसूचित जाति, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजाति, भूमिहीन कृषि मजदूर एवं परंपरागत कारीगर परिवारों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विदेश की शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों, संस्थानों में मास्टर्स और पीएचडी स्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक एके सिंह ने बताया, आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरु हो गई है जो 24 अक्टूबर तक एनओएस पोर्टल पर चलेगी। पहले से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 26 से 29 अक्टूबर तक संशोधन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति के लिए 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और पारिवारिक वार्षिक आय 08 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button