वहीं Donald Trump ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की भी घोषणा की। मुलाकात में ट्रंप ने किम जोंग उन को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया, जिसे उत्तर कोरियाई नेता ने सहर्ष स्वीकार किया। इस लिहाज से दोनों नेताओं के बीच हुई शिखर वार्ता को सफल बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सिंगापुर से लौटने के बाद जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना कार्यालय संभाला है वे लगातार मीडिया की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बस फॉक्स न्यूज को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थानों पर गलत कवरेज का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।
अगर आप मीडिया इंडस्ट्री से हैं या नजदीक से जुड़े हैं तो आप जानते ही होंगे कि फेक न्यूज क्या है। यह एक तरह की पीत पत्रकारिता (येलो जर्नलिज्म) है। इसके तहत किसी के पक्ष में प्रचार करना व झूठी खबर फैलाने जैसे कृत्य आते हैं। किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने या लोगों को उसके खिलाफ झूठी खबर के जरिए भड़काने को कोशिश ही फेक न्यूज है।
Back to top button