एडीटोरियल

अलकायदा से बड़ा दुश्मन है फेक न्यूज:Donald Trump

उन्होंने कहा है कि मीडिया के द्वारा फैलाया जा रहा फेक न्यूज ये बताता है कि अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन और कोई नहीं बल्कि खुद मीडिया है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुए शिखर सम्मेलन को मीडिया ने एक असफल प्रयास बताया।
उन्होंने टिप्पणी कर कहा कि खासकर एनबीसी और सीएनएन पर इस तरह के फेक न्यूज देखना वाकई में बड़ा ही हास्यास्पद है। Donald Trump ने कहा, वे उत्तर कोरिया के साथ हुए अमेरिकी समझौते को असफल दिखाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जबकि 500 दिन पहले यही मीडिया कह रहा था कि दोनों देशों के बीच इस समझौते से तनाव और युद्ध जैसे हालात का अंत होगा। ट्रंप ने ट्विटर के जरिए बुधवार को व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ये बातें कहीं।
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात करने के बाद वाशिंगटन पहुंचते ही Donald Trump ने ये ट्वीट किया। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच महीनों चले तनाव के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच ये पहली शिखर वार्ता हुई। इस ऐतिहासिक मुलाकात में दोनों नेताओं ने निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पर जोर देने पर चर्चा की।
Previous page 1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777