एडीटोरियल

अलकायदा से बड़ा दुश्मन है फेक न्यूज:Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन के बारे में खुलासा किया है। लेकिन यह न तो अलकायदा जैसा आंतकी संगठन है और न ही रूस व चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देश…उन्होंने कहा कि हमारे देश का सबसे बड़ा दुश्मन फेक न्यूज है, ये एक ऐसी चीज है जिससे आसानी से किसी को भी बेवकूफ बनाया जा सकता है।
अमेरिका को वैश्विक शक्ति के नाम से जाना जाता है। दुनियाभर के देशों की समस्याओं को चाहे वह उनकी घरेलू समस्या हो या अन्य प्रकार की। हर मुद्दे पर अमेरिका अपना दखल देता रहा है। सीरिया का गृह युद्ध हो, अफगानिस्तान से आतंकवाद का सफाया करने की बात हो या फिर पाकिस्तान को आतंकमुक्त करने का मुद्दा हो।
Donald Trump
Donald Trump
हर मुद्दे पर अमेरिका अपनी वैश्विक शक्ति का परिचय देकर इनसे निपटने का दावा करता रहा है। हाल ही में उत्तर कोरिया का निरस्त्रीकरण का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। इसमें भी अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई हालांकि, इसके परिणाम तो भविष्य में ही जग जाहिर होंगे।
इन सब से अलग, इतिहास गवाह है कि अमेरिका कई बार आतंकियों के निशाने पर भी रहा है। लेकिन वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का ताजा बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका को सबसे ज्यादा खतरा किससे है?
1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777