पाकिस्तान, अराजकता, हिंसा और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देता है-Donald Trump
Trump-Pak
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का जिक्र करते हुए Donald Trump ने कहा कि आतंकवाद के कारण इनमें तनाव बढ़ गया है और उससे खतरा भी बढ़ गया है। दोनों परमाणु बम वाले देश हैं। आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखने पर पाकिस्तान को बहुत कुछ खोना पड़ेगा।
Donald Trump ने चेतावनी के साथ उन्होंने अमेरिका कि नई अफगान नीति की भी घोषणा की। अमेरिका वहां अपनी सैनिक उपस्थिति को और बढ़ाने जा रहा है। अब उसका वहां के आतंकवाद से उसी तरह सीधा मुकाबला होगा जैसा कि भारत हमेशा से कश्मीर में पाकिस्तान से आने वाले आतंकी और आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है।