विविध

‘प्रेरणास्रोत’, ‘आदर्श’ कहलाना पसंद नहीं: Jaira Wasim

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। Jaira Wasim ने दो बड़ी फिल्मों में काम किया है और अपने प्रदर्शन के लिए महज 16 साल की उम्र में एक राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। लेकिन कश्मीर की इस युवा अदाकारा का कहना है कि लोग उन्हें रोल मॉडल न बनाएं और अपनी राहें खुद चुनें।

जायरा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था और नितेश तीवारी निर्देशित इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

जायरा ने कहा, “मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वह मुझे न देखें। अभी मेरे ऊपर यह जिम्मेदारी नहीं आई है। मैं आपसे ऐसा करने के लिए कह नहीं रही हूं। कृपया मेरे नाम पर ऐसा न करें, खुद का अनुसरण करें, अपनी राहें खुद बनाएं, तय करें, गढ़ें। आप ऐसा कुछ क्यों करना चाहते हैं जो पहले से ही कोई और कर रहा है?” उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा तमगे दिए जाने से एक अनचाहा दबाव पड़ने लगता है।

दंगल के बाद हुए विवाद और उससे मिली सफलता को पीछे छोड़ते हुए अब जायरा अपनी दूसरी फिल्म- “सीक्रेट सुपरस्टार” के साथ तैयार हैं। अद्वेत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बच्ची की कहानी दिखाएगी जो एक गायिका बनने की चाह रखती है। यह फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button