धार्मिक

सावन के पहले सोमवार पर करें राशि अनुसार शिव अभिषेक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मेष राशि
सावन महीने के पहले दिन मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा बेलपत्र पर सफ़ेद चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी।

वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में सावन के पहले दिन शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक करना शुभ लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक सावन के महीने में गन्ने के रस और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक भगवान शिव को दूध, दही, घी, गंगाजल और मिश्री से अभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शुद्ध देसी घी से स्न्नान कराना भी शुभ रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। दूध,शहद,बेलपत्र,मदार के पुष्प,धतूरा और भांग अर्पित करना भी शुभ रहेगा।

तुला राशि
इस राशि के जातक दही,सुगंधित इत्र और गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएंगे तो उनकी कामना भोलेनाथ शीघ्र पूरी करेंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।या फिर शिवलिंग पर तीर्थ स्थान का जल और दूध में मिश्री एवं शहद मिलाकर स्नान करा लाल चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।

धनु राशि
गाय के दूध में केसर और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। अष्टगंध चन्दन लगाकर पीले पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि
पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। नारियल के जल से स्न्नान कराकर लाल,गुलाबी और नीले पुष्प अर्पित करेंगे तो लाभ मिलेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button