खेल-खिलाड़ी

दो साल में पहली बार अमेरिकी ओपन खेलेंगे जोकोविच पर, नजरें रिकॉर्ड पर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नोवाक जोकोविच दो साल में पहली बार अमेरिकी ओपन खेलने पहुंच गए हैं और उनकी नजरें रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर लगी होंगी। पिछले साल कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी। वह कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में भी टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे।

उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिये यहां पहुंचने के बाद कहा ,‘‘मुझे गुस्सा नहीं आया था। पिछले साल अमेरिकी ओपन के दौरान मलाल जरूर हुआ था कि मैं यहां क्यो नहीं हूं। मुझे नहीं खेल पाने का दुख था। लेकिन अब मैं यहां हूं और बीती बातों के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फोकस इस टूर्नामेंट पर है।

पिछली बार 2021 में वह अमेरिकी ओपन फाइनल में दानिल मेदवेदेव से हार गए थे। जोकोविच पुरूष टेनिस में सबसे ज्यादा 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं लेकिन अगर वह यहां जीतते हैं तो ओपन युग में सबसे अधिक 24 खिताब जीतने वाली सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ देंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button