
मनोरंजन
मच जाएगी धूम जब दो डॉन एक साथ आएंगे नजर, डॉन 3 में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरूख खान फिल्म डॉन 3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर ‘डॉन 3’ बना रहे हैं। फरहान अख्तर ने इससे पूर्व शाहरूख खान को लेकर वर्ष 2006 में डॉन और वर्ष 2011 में डॉन 2 बनायी थी। शाहरूख की फिल्म डॉन वर्ष 1978 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक थी।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन की भूमिका निभायी थी। चर्चा है कि ‘डॉन 3’ में कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान को अप्रोच किया गया है। उनसे बातचीत जारी है और सबकुछ ठीक रहा तो रणवीर सिंह के साथ अमिातभ और शाहरूख भी डॉन 3 में नज़र आएंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



