
भारत
DGCA ने की 9 बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच पूरी, एयर इंडिया ने कहा- कुछ उड़ानों में देरी संभव
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
दिल्ली। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देशानुसार अपने 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की एक बार सुरक्षा जांच पूरी कर ली है। एयरलाइंस ने साथ ही कहा कि वह ऐसे बाकी 24 विमानों की जांच पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में घातक दुर्घटना के मद्देनजर, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमान बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया था। एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787-8/9 विमान हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



