जन संसद
माकपा नौ अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का आयोजन करेगी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भाजपा के झूठे प्रचारों का पर्दाफाश करने के लिए नौ अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का आयोजन करेगी। माकपा राज्य कमेटी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने आज जारी एक बयान में आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा, माकपा के बारे में लगातार झूठे प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लगातार तीन सालों में भारत की जनता के ऊपर जबरदस्त समस्याओं का बोझ डाला गया है। जनता का ध्यान इस ओर से हटाने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस तरह के झूठे प्रचार अभियान चलाये जा रहे हैं और माकपा को निशाना बनाया जा रहा है।
माकपा राज्य कमेटी ने निर्देश दिया है कि नौ अक्टूबर को सभी जिला कमेटियां आरएसएस भाजपा की मुहिम और माकपा पर लगाये झूठे आरोपों के प्रचार अभियान का पर्दाफाश करने के लिए धरना और प्रदर्शन का आयोजन करेगी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



