विविध

आईएस की 17 बसों का काफिला सीरियाई रेगिस्तान में फंसा

Syria
Syria

वाशिंगटन। अमेरिकी नेतृत्व में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले गठबंधन बल ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के आतंकियों और उनके परिवारों को ले जाने वाली 17 बसों का काफिला Syria के रेगिस्तान में फंसा हुआ है। गठबंधन सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा कि वह एक उपाय को खोज रही है ताकि काफिले में शामिल महिलाओं और बच्चों को और अधिक कष्टों से बचाया जा सके।

इसमें कहा गया है कि गठबंधन सेना ने काफिले पर हमला नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि उसने काफिले को इराक सीमा तक पहुंचाने में मदद करने वाले आईएस के लड़ाकों और वाहनों पर हमला किया है। इसमें एक टैंक और अन्य सशस्त्र वाहन शामिल हैं। गठबंधन सेना ने कहा कि उसके अधिकारियों ने सीरिया की सरकार को संदेश देने के लिए रूसी समकक्षों से संपर्क किया है। सीरियाई सरकार इस हफ्ते की शुरूआत में पश्चिमी सीरिया से इराक़ी सीमा के नजदीकी क्षेत्र में काफिले को पहुंचाने में मदद की कोशिश कर रही थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777