कर्नाटक

कांग्रेस ने वीणा विजयन की आईटी कंपनी के खिलाफ केंद्र की जांच पर माकपा से मांगा स्पष्टीकरण

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी के खिलाफ जांच संबंधी केंद्र के कथित आदेश के बाद कांग्रेस ने शनिवार को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा और राज्य उद्योग विभाग से स्पष्टीकरण मांगा।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने एक निजी खनिज कंपनी और वीणा की आईटी फर्म के बीच वित्तीय लेन-देन की शिकायतों की जांच का आदेश दिया था, जिसने हाल में दक्षिणी राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के महानिदेशक कार्यालय के एक संयुक्त निदेशक ने जांच का आदेश दिया है।

यह कार्यालय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत आता है। संयुक्त निदेशक मोहम्मद शकील ने भेजे गए संदेशों का, या फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया। इस मुद्दे को लेकर पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी के खिलाफ आरोप लगा रहे

कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने शनिवार को कहा कि जब उन्होंने वीणा की आईटी कंपनी के खिलाफ आरोप लगाये थे, तब माकपा राज्य सचिवालय ने उनका बचाव करते हुए एक प्रेस बयान जारी किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रेस बयान में, उन्होंने आधिकारिक तौर पर वीणा का बचाव करते हुए कहा था कि यह दो कंपनियों के बीच एक पारदर्शी सौदा था और उनके लेन-देन में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। कुझालनदान ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं वर्तमान संदर्भ में इस मामले पर माकपा राज्य सचिवालय की प्रतिक्रिया जानना चाहूंगा।

कांग्रेस विधायक ने यह भी जानना चाहा कि क्या लोक निर्माण विभाग मंत्री और वीणा के पति पी ए मोहम्मद रियास केंद्र की जांच को एक स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में देखते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button