फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद ने की दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात, मल्लिकार्जुन खरगे को देनी पड़ी सफाई

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर विपक्षी दलों ने खासी नाराजगी जताई है। सभी ने कहा है कि बजट में आम लोगों को राहत देने वाला कुछ भी नहीं है। हालांकि, कर्नाटक कांग्रेस के नेता और लोकसभा सांसद डीके सुरेश विरोध करते हुए इतना आगे बढ़ गए कि उन्होंने दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाने की बात तक कह दी है। बता दें कि डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई हैं। अब उनके इस बयान पर भारी बवाल देखनो को मिल रहा है।

क्या बोले थे डीके सुरेश?

अंतरिम बजट पर बेंगलुरु से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा था कि यह चुनावी बजट है। योजनाओं के कुछ संस्कृत नाम और हिंदी नाम पेश किए हैं। केंद्र दक्षिण भारतीय राज्यों को जीएसटी और प्रत्यक्ष करों का हिस्सा नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारतीय राज्यों को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी राज्यों से एकत्र धन उत्तर भारतीय राज्यों को दिया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हम एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर होंगे। केंद्र को हमसे 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हो रहे हैं और बदले में हमें जो मिल रहा है वह नगण्य है। हमें इस पर सवाल उठाना होगा। अगर इसे ठीक नहीं किया गया, तो सभी दक्षिणी राज्यों को एक अलग राष्ट्र की मांग के लिए अपनी आवाज उठानी होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777