ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबल साहू का निधन
August 22, 2017
0
भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा में तीन बार विधायक रहे सुबल साहू का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि साहू का कुछ समय से उपचार चल रहा था। यहां के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। राज्य में लोकप्रिय नेता रहे साहू को उनकी संगठन क्षमताओं के लिये जाना जाता था। वह बारगढ़ जिला में बिजेपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
विधानसभा के लिये वह लगातार तीन बार वर्ष 2004, 2009 और 2014 में हुए चुनावों में निर्वाचित हुए थे। साहू ने वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री प्रसन्न आचार्य को हराया था। खेल में रुचि रखने वाले साहू ने वकील के तौर पर अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। साहू एक जाने माने वॉलीबॉल खिलाड़ी थे और उन्होंने 1980 के दशक में महत्वपूर्ण खेल कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। साहू के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल एससी जमीर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया है। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन और बीजद नेता एवं सांसद बैजयंत पांडा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
23 अप्रैल को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
5 days ago
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बस दो घंटे दिल्ली में रुकेंगे अल नाह्यान
3 weeks ago
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
December 24, 2025
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
December 22, 2025
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill