
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
सीएम योगी ने बाल दिवस पर बच्चों को दीं शुभकामनाएं
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नए भारत’ के आधार- प्यारे बच्चों, आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने कहा, ‘‘ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, मां शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे।
आप आगे बढ़िए, देश आपके साथ है। जय हिंद!’’ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। मौर्य ने कहा, ‘‘देश एवं प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बच्चों के अंदर अनोखी प्रतिभा होती है,
ज़रूरत है तो बस उन्हें उड़ान देने के लिए पंखों की आज़ादी और हौसले की मज़बूती की। आइए, इन नन्हें सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



