
CM Yogi बोले- SP Govt में बैंक कर्ज नहीं देते थे, अब बदली Uttar Pradesh की तस्वीर
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछली सरकारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की स्थिति को याद कीजिए।



