फ्लैश न्यूज

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन कर जा रहे राम मंदिर…

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अयोध्या। सीएम योगी शुक्रवार को रामनगरी पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए जिसके बाद वो राममंदिर जाकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन करेंगे।

इसके बाद सीएम योगी पीएम मोदी के 30 दिसंबर को होंने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी का अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है।

बता दें कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं। पीएम मोदी को लेकर अयोध्या वासी काफी खुश हैं। वो उनका दिलखोलकर स्वागत करना चाहते हैं।

पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है। लोग जगह जगह रंगोलियां बना रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर बच्चों में खास उत्साह है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी यहां पर न केवल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे बल्कि अमृत भारत ट्रेन भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी अयोध्यावासियों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button