
फ्लैश न्यूजभारत
CM योगी ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का किया निरीक्षण, 25 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में बन रहे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया। यह स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि स्थल पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले कलाकारों ने तैयार किया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



