जन संसद

किसानों का भुगतान 24 घंटे में उनके खाते में: CM

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उ0प्र0 से युवाओं का पलायन रोकने के लिए गांवों का विकास करना अत्यन्त जरूरी है। पहले पाॅलीटक्निक हाईवे या मुख्य मार्गों पर बनाये जाते थे परन्तु हरदी जैसे गांव में पाॅलीटेक्निक बन जाने से यहां तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा/ज्ञान मिलेगा, जिससे वह आसानी से रोजगार के अवसर पा सकेंगे।

cm-of-up
cm-of-up

CM योगी ने कहा कि इसी माह लखनऊ में यू0पी0 इनवेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बड़े उद्योग व नये उद्योग लगाने के लिए लोग प्रदेश में आयें और यहां नये-नये उद्योग स्थापित करें जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी है इसलिए लोग प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के जो कार्य काफी दिनों से रुके थे, उन्हें पूरा कराया जा रहा है। सहजनवां क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए अनन्तपुर में आवासीय विद्यालय का भी निर्माण कराया जायेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button