उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने जैन धर्म गुरु विद्यासागर जी महाराज के निधन पर जताया दुख

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैन धर्म के आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर रविवार को शोक संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जैन संप्रदाय के संत, आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का निधन इस आध्यात्मिक संसार और इस पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कोटि कोटि नमन।’’

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए राज्यपाल पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘आध्यात्मिक जागरण के लिए लोगों को दिया गया उनका मूल्यवान संदेश हमेशा याद किया जाएगा। अपने पूरे जीवनकाल में महाराज जी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के संवर्धन के साथ ही गरीबी के उन्मूलन में मूल्यवान योगदान दिया।’’

चंद्रगिरि तीर्थ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रख्यात जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में सल्लेखना के बाद रविवार को अंतिम सांस ली। सल्लेखना जैन धर्म में एक धार्मिक प्रथा है जिसमें आध्यात्मिक शुद्धि के लिए स्वेच्छा से अंतिम सांस तक व्रत रखा जाता है।

आचार्य विद्यासागर महाराज ने सल्लेखना के जरिए रात्रि दो बजकर 35 मिनट पर समाधि ली। बयान में कहा गया कि महाराज जी डोंगरगढ़ में इस तीर्थ में पिछले छह महीने से रह रहे थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन दिनों से वह सल्लेखना का पालन कर रहे थे और उन्होंने अन्न -जल त्याग रखा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button