उत्तर प्रदेशभारत

मुख्यमंत्री ने वृहद् पौधरोपण अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में वृहद् पौधरोपण अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत साढ़े छह वर्ष में 168.14 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है।

स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2015 और 2021 के अनुसार प्रदेश के वनाच्छादन में 1,02,999 एकड़ और वृक्षाच्छादन में 93,119 एकड़ की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, समवेत प्रयासों से कुल हरित क्षेत्र में 1,96,118 एकड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। यह कार्य वृहद जनसहयोग से ही संभव हो सका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी जुलाई, 2024 के प्रथम सप्ताह में एक बार पुनः वृहद् पौधरोपण का अभियान आयोजित होगा। हमारा लक्ष्य हो आगामी सत्र में कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाएं।

इसके तहत एक दिन ऐसा नियत करें जब एक दिन में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या के बराबर पौधे लगाए जाएं। यह एक बड़ा अभियान है, अभी से इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दें। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी कचरे का एक बड़ा भाग हानिकारक प्लास्टिक का है। प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जायें। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं। नदियों को पुनर्जीवन देने के प्रदेश सरकार के प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं।

गाजियाबाद की हिंडन नदी के लिए हमें विशेष प्रयास करने होंगे। मृतप्राय नदियों के पुनर्जीवन के लिए कार्ययोजना तैयार करें। नदियों के कैचमेंट एरिया में पौधरोपण करें। विगत वर्षों में बनाए गए ’खाद्य वन, बाल वन, नगर वन, अमृत वन, युवा वन और शक्ति वन’ जैसे नियोजित पौधरोपण के प्रयास इस वर्ष भी किए जाने चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button