विविध

मुख्यमंत्री जनपद गोरखपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत साढ़े 09 वर्षां में भारत ने विकास की नई उंचाईयों को छुआ है। सभी को नये भारत का दर्शन हो रहा है। यह 142 करोड़ भारतीयों को वैश्विक स्तर पर गौरव प्रदान कर रहा है।

बिना भेदभाव के, सबका साथ, सबका विकास की भावना से विकास की बड़ी-बड़ी योजनाओं के साथ कार्य करते हुए देश आर्थिक स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो रहा है। नये भारत में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर के झारखण्डी महादेव मन्दिर के प्रांगण में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर उन्होंने प्रधानमंत्री जी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये सम्बोधन को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1,100 आवासों का भूमि पूजन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

उन्होंने पी0एम0 स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियां से संवाद किया। कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार, ओ0डी0ओ0पी0 सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया और बच्चां का अन्नप्राशन एवं महिलाओं की गोदभराई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरी जुबानी मेरी कहानी’ के माध्यम से सभी को योजनाओं की जानकारी मिल रही है। विगत 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने झारखण्ड के एक सुदूर गांव से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रारम्भ की है। इसे देश के हर राज्य तथा हर ग्राम पंचायत तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777