फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 343 करोड़ रु0 लागत की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आज जनपद गोरखपुर में मानसरोवर मंदिर के पास रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मल्टी लेवल पार्किंग, गौरव संग्रहालय, सड़क निर्माण, सीवर लाईन निर्माण आदि से सम्बन्धित 343 करोड़ रुपये लागत की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चाभी तथा चेक प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। जनपद गोरखपुर भी विकास की नई उचांईयों के साथ अपनी पहचान बना रहा है। जनपद में आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई विकास परियोजनाओं में सड़क व जल निकासी की परियोजना, गोरखपुर की ऐतिहासिक और पौराणिक परम्परा से जुड़े हुए गौरव संग्रहालय की स्थापना के साथ गोरखपुर के बन्धु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य भी शामिल है। इन परियोजनाओं में गोरखुपर में जलजनित व विषाणुजनित बीमारियों से बचाव हेतु सीवर ट्रीटमेंट प्लान्ट, सीवर लाईन एवं अन्य तमाम परियोजनाएं भी सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 06 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश तथा गोरखपुर की पहचान और विकास के बारे में धारणा अच्छी नहीं थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विगत साढ़े 09 वर्षों में देश और प्रदेश ने एक नई प्रगति की है। देश ने वैश्विक मंच पर एक नई प्रतिष्ठा बनाई है। विगत 06 वर्ष में उत्तर प्रदेश ने भी देश में तथा गोरखपुर ने उत्तर प्रदेश में अपनी एक नई पहचान बनाई है। यह पहचान विकास, सुशासन तथा बेहतर कानून व्यवस्था की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777