विविध

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में नाथ कॉरिडोर के मॉडल का अवलोकन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन ही हमारा मिशन है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं।

एक ऐसा नया भारत जो वैश्विक स्तर पर चलता है, तो दुनिया उसका अनुसरण करती है। नए भारत पर पूरी दुनिया गौरव की अनुभूति करती है। यह नया भारत 140 करोड़ की आबादी के गौरव और सम्मान को बढ़ाता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा भारत आज अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है।

मुख्यमंत्री आज जनपद बरेली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विकास से सम्बन्धित 3,405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, प्रमाण-पत्र आदि का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्र लोगों को मिल रहा है। एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, एयरपोर्ट जैसी विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं तथा आई0आई0टी0, आई0आई0एम0, एम्स जैसे संस्थान आज भारत को नई पहचान दे रहे हैं। स्मार्ट सिटी की परियोजना हो या हर घर नल की परियोजना विकास की अनेक परियोजनाएं संचालित हैं। पूरी दुनिया इस नए भारत के विकास से अभिभूत है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button