उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम’ का उद्घाटन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने अपनी आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न कर अमृत काल में प्रवेश किया है।

जब देश अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, उस समय विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से अपनी-अपनी भूमिका निभाने तथा अपना योगदान देने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री आज यहां लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम’ का उद्घाटन करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि इस समागम का आयोजन विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल देश के नेतृत्व का ही कार्य नहीं है, यह सभी राज्यों, जनपदों, गांवों और व्यक्तियों तथा शिक्षण संस्थाओं का भी कार्य है। जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में है,

यदि वह अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करें, तो दुनिया की कोई ताकत प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 में भारत को विकसित देश के रूप में स्थापित होने से नहीं रोक सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना केवल आर्थिक शक्ति के रूप में ही नहीं है, बल्कि उन सभी क्षेत्रों में है, जिसके लिए दुनिया आज भारत की ओर देखती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आज भारत का नेतृत्व जन विश्वास का प्रतीक बना है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। दुनिया में भारत का गौरव पुनस्र्थापित हुआ है। प्रवासी भारतीय भी मानते हैं कि अब उन्हें दुनिया में सम्मान मिलता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button