उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद मिर्जापुर में घटित मार्ग दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में घटित मार्ग दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button