विविध

बच्चों के बौद्धिक विकास के लिये मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना प्रारंभ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य केगरीब बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत 900 बच्चों को दिल्ली एवं आगरा भ्रमण के लिए रवाना किया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विशेष ट्रेनसे बच्चों को दिल्ली एवं आगरा के भ्रमण पर रवाना करने के अवसर पर कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और घूमना फिरना भी जरूरी है।

निजी स्कूलों के बच्चे तो अक्सर दूसरे प्रदेशों में भ्रमण कर लेते हैं, लेकिन गरीब और मध्यम परिवार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अपने देश को जानना जरूरी है, इसलिए देशाटन का महत्व है। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जा रहे शिक्षक इतिहास, संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों के वास्तुशैली का बोध बच्चों को कराएंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण बौद्धिक विकास के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना की शुरूआत की है जिसका आज शुभारभ्भ हो रहा है। इससे बच्चे दूसरे प्रदेशों की संस्कृति जानने के साथ-साथ ज्ञान भी अर्जित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत आज 900 बच्चों से भरी पहली ट्रेन रवाना की गयी। यह ट्रेन नई दिल्ली और आगरा का भ्रमण कराएगी। बच्चों के साथ 50 शिक्षक भी भेजे गए हैं, जो उन्हें गाइड करेंगे। बच्चों के खाने-पीने की भी सारी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा सुरक्षा का भी प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा सचिव आराधना पटनायक, राज्य परियोजना निदेशक बी मुथु कुमार, रेलवे के डीआरएम वीके गुप्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777