कारोबार

31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, 1 फरवरी की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार का बजट पेश कर सकती हैं।

संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है।

इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। ये सत्र इसलिए महत्वपूर्ण रहा कि इस दौरान सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास कराया था।

चुनावी साल में पेश होता है दो बार बजट
बता दें कि देश में चुनावी साल में दो बार बजट पेश किया जाता है। पहला चुनाव से पहले और दूसरा चुनाव के बाद नई सरकार गठन होने के पश्चात। पहले वाले बजट को अंतरिम बजट और दूसरे वाले को आम बजट की संज्ञा दी जाती है। इससे पहले अंतरिम बजट साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पेश किया गया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button