विविध

अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा नेता समसुद्दीन रायनी पार्टी से निष्कासित, लखनऊ-कानपुर मंडल के थे प्रभारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिश पर उन्होंने कद्दावर मुस्लिम नेता समसुद्दीन रायनी को बसपा से निष्कासित कर दिया है। रायनी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के स्तर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रायनी को कई बार संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। पार्टी हितों के विपरीत आचरण और अनुशासनहीनता के चलते उन्हें संगठन से बाहर किया गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मायावती अब संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही हैं। निष्क्रिय और गुटबाजी करने वाले नेताओं पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी बसपा में कई जिलों और मंडलों में बड़े फेरबदल किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि समसुद्दीन रायनी बसपा में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद उन्हें पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा माना जाता था। वह लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी थे और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ महीनों से रायनी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिनकी समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button