विश्‍व

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो का पासपोर्ट लौटाने से किया मना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने इजराइल की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट लौटाने के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के अनुरोध को खारिज कर दिया है। यहां जारी एक आधिकारिक दस्तावेज में यह जानकारी दी।

बोलसोनारो के अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मई में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिए बोलसोनारो को आमंत्रित किया है। ऐसे में उन्होंने उच्चतम न्यायालय से उनका पासपोर्ट लौटाने का अनुरोध किया था।

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर डी मोरेस ने अपने फैसले में कहा, ‘‘जिस व्यक्ति के खिलाफ जांच जारी है, उस पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाना जल्दबाजी होगी।

अभियोजक जनरल के कार्यालय ने अपनी दलील में कहा कि बोलसोनारो को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनका पासपोर्ट जब्त किया गया था।

संघीय पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के खिलाफ छापेमारी कर फरवरी में उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। बोलसोनारो पर आरोप है कि उन्होंने और उनके सहयोगियों ने 2022 के चुनाव परिणामों को अनदेखा करने और हारे हुए नेता को सत्ता में बनाए रखने के लिए विद्रोह करने की साजिश रची थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button