उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

हाथरस में बोले ब्रजेश पाठक- आत्महत्या करने वाले BLO के परिजन के साथ खड़ी है सरकार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हाथरस। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में लगे कुछ बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के कथित रूप से उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या किये जाने पर कहा कि सरकार उनके परिजन के साथ खड़ी है और उनकी पूरी मदद करेगी। बीएलओ का मानसिक उत्पीड़न किए जाने के सवाल पर पाठक ने कहा कि अगर कोई विशेष शिकायत है तो उसकी जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत रामवीर उपाध्याय के पिता के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पर आये थे। इस मौके पर पाठक ने संवाददाताओं से बातचीत में हाल में एसआईआर के काम में लगे कुछ बीएलओ द्वारा कथित रूप से काम के बोझ से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने के सवाल पर कहा की निर्वाचन आयोग इस मसले पर काम कर रहा है और सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button