ट्रिगर न्यूज

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल Brahmos का सफल परीक्षण

भारत के पास सतह से सतह पर मार करने वाला सामरिक प्रक्षेपास्त्र शौर्य भी है जिसकी मारक क्षमता 750 से 1900 किलोमीटर है। यह भारत का पहला हाईपर सुपरसोनिक मिसाइल भी है। भारत के पास पृथ्वी मिसाइल भी है और यह मिसाइल सेना के तीनों अंगों का हिस्सा है।

स्वदेशी मिसाइलों की श्रृंखला में भारत के पास नाग मिसाइल है जिसका सफल परीक्षण 1990 में किया जा चुका है। इसी तरह धनुष मिसाइल स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र का नौसैनिक संस्करण है। यह प्रक्षेपास्त्र परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है।

भारत ने 1990 में आकाश मिसाइल का परीक्षण किया। जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल की तुलना अमेरिका के पेट्रियॉट मिसाइल से की जाती है। इस मिसाइल की खूबी यह है कि यह एक समय में आठ विभिन्न लक्ष्यों पर निशाना साध सकती है।

अब Brahmos मिसाइल दागकर भारत ने अपनी सभी मिसाइलों की मारक क्षमता को और धारदार बना दिया है। भारत के पास मिसाइलों का यह असाधारण बेड़ा भारत की महान सैन्य शक्ति को ही प्रतिष्ठापित करता है।

Previous page 1 2 3 4 5

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777