विविध

London मेट्रो में बड़ा धमाका, 20 लोग घायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

London मेट्रो के पारसन्स ग्रीन में एक अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका होने की खबर आ रही है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं और कुछ लोगों के चेहरे भी झुलस गए हैं। धमाके के बाद यहां भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ये धमाका एक टैंकर के फटने से हुआ है। लंदन के पारसन्स ग्रीन स्टेशन पर हुआ है। यह इलाका साउथ वेस्ट लंदन में आता है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं।

लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन के ट्यूब ट्रेन कहा जाता है और यह आम लोगों की आवाजाही के लिए एक प्रमुख साधन है। फिलहाल इस रूट की ट्रेन सेवा बाधित है। स्टेशन को खाली करवा लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

लंदन के समय के मुताबिक, धमाका 8.21 AM पर हुआ। धमाके के वक्त लोगों के स्कूल और दफ्तर जाने का समय था, इस वजह वहां भीड़ थी। एक प्लास्टिक की बाल्टी नुमा चीज में यह धमाका हुआ। हालांकि यह धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button