उत्तराखंड

बीकेटीसी की पहल से वेडिंग डेस्टीनेशन हुआ विकसित

त्रियुगीनारायण के बाद श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ बना वेडिंग डेस्टिनेशन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बीकेटीसी की पहल: उषा- अनिरूद्ध विवाह स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

उखीमठ/ रुद्रप्रयाग:18 अप्रैल। श्री त्रियुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मिली प्रसिद्वि के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उषा- अनिरूद्ध विवाह स्थली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल से पहली बार उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आज दिल्ली के एक जोड़े की शादी संपन्न हुई भविष्य में श्री ओंकारेश्वर मंदिर स्थित उषा अनिरूद्ध विवाह मंडप के वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

रोहिणी दिल्ली निवासी लखन चंदेला(44) तथा संगीता सिंह( 41) आज उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गये है।विवाह संबंधी रस्मों, पूजा- पाठ का कार्य मंदिर समिति के आचार्यगणों द्वारा संपन्न करवाया गया स्थानीय महिलाओं तथा महिला मंगल दल ने मंगल गान का आयोजन कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी साथ ही स्थानीय बाजीगरों ने ढ़ोल- दमाऊं की थाप से मंगल जागरों का गायन किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button