उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

UP में BJP का विशेष सदस्यता अभियान शुरू, दो करोड़ सदस्य बनाने का है Target

भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनावों से पहले पूरी तैयारी में जुट गई है। पार्टी की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत कई कार्यक्रम जनता को भाजपा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे हैं।

इस सबके बीच आज से प्रदेश में पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है। इस सदस्यता अभियान के जरिये पार्टी दो करोड़ सदस्यों को जोड़ने का काम करेगी। पार्टी के नेताओं को नमो ऐप के जरिये दो करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। ये विशेष सदस्यता अभियान 10 दिनों तक चलेगा।

भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से सभी सांसदों को उनके क्षेत्र में बीस-बीस हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष,संगठन प्रमुख और विभिन्न विंग के पदाधिकारियों को भी अभियान के जरिये पार्टी से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने को कहा गया है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा मिशन मोड में है। राज्यों में जीत के बाद पार्टी का आत्मविश्वास और बढ़ा है,जिसे लेकर वो जनता के बीच जा रही है।

दूसरी तरफ भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुँचाने और लाभार्थियों से संवाद का सिलसिला भी जारी है। मेरठ, शामली, मुज्जफ्फरनगर समेत कई जिलों में इस समय संकल्प यात्रा चल रही है।

बनाएंगे विकसित भारत अम्बेस्डर 
भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान के जरिये विकसित भारत अम्बेस्डर बनाये जायेंगे। ये अभियान नमो ऐप के जरिये चलाया जायेगा। इस अभियान के जरिये उन लाभार्थियों को शामिल किया जायेगा जो योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। साथ ही सरकार की विकसित भारत बनाने की योजनाओं का प्रसार भी इसके जरिये किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777