Bihar में सुबह तेज धूप से उमस बढ़ी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Bihar की राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकलने से उमस बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहने और कम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, उत्तर Bihar के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button