फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी-खरगे की बड़ी मीटिंग, पार्टी महासचिव और सभी प्रदेशों के अध्यक्ष बैठक में शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्लीः  कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को लेकर चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24, अकबर रोड पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस मुद्दे पर होगी चर्चा

 सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आगामी चुनाव के तैयारी के साथ-साथ जातिगत जनगणना की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण के फैसले पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी पार्टी नेताओं से सुझाव और राज्यों में पार्टी के बारे में फीडबैक भी लिया।

मीटिंग में ये बड़े नेता मौजूद

बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जम्मू-कश्मीर में भी इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भूपेश बघेल, अजॉय कुमार, दीपक बैज, उदय भान, अजय माकन, अधिरंजन चौधरी, दीपा दास मुंशी, अजय राय, कुमारी शैलजा, गोविंद सिंह डोटासरा, वाईएस शर्मिला मुनियप्पा, सचिन पायलट, गुलाम अहमद मीर, डीके शिवकुमार, जीतू पटवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और राजीव शुक्ला समेत कई नेता शामिल रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button