ट्रिगर न्यूज
Big Media Houses के लाइसेन्स रद्द कर दूंगा: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने उनकी परमाणु नीति पर दिखाए गए एक समाचार को लेकर धमकी दी तीखी टिप्पणी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि वह सभी Big Media Houses के प्रसारण अधिकार रद्द कर देंगे। ट्रंप ने उन सभी पर फर्जी समाचार का प्रचार-प्रसार करने में शामिल होने का आरोप लगाया है।
ट्रंप और उनके सहयोगियों ने Big Media Houses की इन संवेदनशील रिपोर्टों को गलत बताने के लिए बार-बार फर्जी खबरें शब्द का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति, एनबीसी न्यूज की उस रिपोर्ट से नाराज हैं, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप अपने परमाणु हथियारों में दस गुणा बढ़ोतरी चाहते हैं।
ट्रंप ने इस समाचार को “बनावटी” बताया। उन्होंने कहा, “एनबीसी और अन्य माध्यमों से आ रही सभी फर्जी खबरों को देखते हुए क्या उनके लाइसेंस को चुनौती देना उचित रहेगा? यह देश के लिए बुरा है।”
ट्रंप ने बुधवार रात एक ट्वीट कर कहा। Big Media Houses पक्षपातपूर्ण, विकृत और फर्जी हो गए हैं। यह इतने फर्जी हैं कि उनके लाइसेंसों को चुनौती देनी होगी। और उचित लगने पर रद्द भी करना होगा।” उन्होंने कहा कि यह खबर असत्य है कि वह परमाणु हथियारों में वृद्धि करना चाहते हैं। एक राष्ट्रपति के बार—बार ऐसा कहने के बावजूद उनके खिलाफ असत्य तथ्यों का प्रगटीकरण Big Media Houses को सन्देहास्पद बनाता है और समीक्षा करने के दायरे में ही नहीं लाता है, बल्कि जो ट्रम्प कह रहे हैं, उसे वैसा ही करने पर मजबूर भी करता है।
दरअसल बड़े मीडिया घराने फर्जी खबरों के सहारे या कहिए फर्जी खबरों के प्रसारण से सरकारों को दवाब में लेने का प्रयत्न करते हैंं। ये इनकी स्ट्रेटजी का हिस्सा होता है,जिसमें वे काफी हदतक सफल भी होते हैं और सरकार को ब्लैकमेल करने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। लेकिन ट्रम्प के साथ वे ऐसा कर पायेंगे, संभव होता नहीं दिखता।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।