कारोबार

24 घंटे में सोना-चांदी धड़ाम, भाव में बड़ी गिरावट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वैश्विक उथल-पुथल के बीच लगातार चमक रहा सोने और चांदी के भाव धनतेरस से पहले ही धड़ाम हो गए हैं। सुबह से देर शाम के बीच पल-पल बदलते भाव ने कारोबारियों की धुकधुकी बढ़ाए रखी। सुबह से रात के बीच करीब 4,000 रुपये प्रति दस ग्राम सोना नीचे आया है तो चांदी के भाव में करीब 17 हजार रुपये किलो का अंतर आया है। कारोबारियों के मुताबिक सुबह सोने का भाव जीएसटी मिलाकर 1,35,400 रुपये के करीब था। शाम होते-होते पीली धातु 1,31, 400 रुपये के आसपास पहुंच गई। यही हाल सफेद धातु का रहा। इसकी कीमत सुबह 1,92,000 रुपये लगभग थी। वहीं देर शाम इसका भाव घटकर तकरीबन 1,75,000 रुपये हो गया।

इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव में मात्र 24 घंटे के अंदर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। करीब चार हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोना घटा है तो चांदी के भाव में 17,000 रुपये प्रति किलो का अंतर आया है। यह बड़ी गिरावट है।

सुबह से देर शाम के बीच बाजार में सोने और चांदी के भाव में बहुत बड़ी कमी अचानक आई है। धनतेरस पर्व से पहले बाजार हिल गया है। उतार-चढ़ाव कल के भाव सामने आने पर और ज्यादा साफ होंगे।

सिद्धार्थ जैन, चौक सर्राफा कारोबारी

सोने-चांदी के भाव में यह कमी निश्चित तौर पर परेशान करने वाली है। ग्राहक हो या फिर कारोबारी, इस भारी अंतर को लेकर असहज है। एक दिन में करीब चार हजार रुपये सोना और चांदी में 17,000 रुपये की कमी चौंकाने वाली है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button