भूटान ने किया Duckamam गतिरोध समाप्त होने का स्वागत
नई दिल्ली। भूटान ने Duckamam में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 73 दिन से चले आ रहे गतिरोध के खत्म होने का आज स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि इससे त्रि-संगम (ट्राई जंक्शन) क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भूटानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भूटान डोकलाम क्षेत्र में गतिरोध स्थल से दोनों पक्षों के हटने का स्वागत करता है।
भारत और चीन ने सोमवार को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता के तहत अपने-अपने सैनिकों को डोकलाम से हटा लिया था। भूटान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि इससे भूटान, चीन और भारत सीमा पर संबंधित देशों के बीच मौजूदा समझौतों के मद्देनजर शांति एवं यथास्थिति कायम रखने में मदद मिलेगी।’’ दोनों देशों के सैनिकों के बीच 16 जून से गतिरोध चला आ रहा था। गतिरोध तब उत्पन्न हुआ था जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को विवादित क्षेत्र में सड़क बनाने से रोक दिया था। भारत ने इस क्षेत्र में करीब 350 सैनिक तैनात कर दिए थे। सिक्किम सीमा पर भूटान-भारत-चीन त्रि-संगम क्षेत्र में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण डोकलाम को लेकर भूटान और चीन के बीच विवाद है।