
विविध
गवर्नर के आरोपों पर भगवंत मान की दो टूक- थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच तनाव बढ़ गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार राजभवन की ओर से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है।
इस पर मुख्यमंत्री मान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने राज्यपाल पर मणिपुर और हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना को छोड़कर ज्यादातर लोग अपने राज्यपालों के नाम नहीं जानते होंगे, क्योंकि इन सभी पर गैर-भाजपा सरकारों का शासन है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



