उत्तर प्रदेश

पार्किंग व ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद प्रयागराज में माघ मेला-2024 एवं महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तैयारियों के दृष्टिगत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने माघ मेला-2024 को महाकुम्भ-2025 के रिहर्सल के रूप में आयोजित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन से जुड़े सभी विभाग आगामी 31 दिसम्बर तक माघ मेला से सम्बन्धित सभी कार्यों को पूरा कर लें।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को चकर्ड प्लेटों को सुव्यवस्थित ढंग से मेला क्षेत्र में लगाने तथा सड़कों की मरम्मत के कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मैन पावर बढ़ाकर पाण्टून पुलों के निर्माण सहित सभी कार्यों को 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराया जाए।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि माघ मेला के समय गंगा जी में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नदियों में सीधे नाले का गंदा पानी किसी भी हाल में न गिरने पाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रयागराज आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए एप/गूगल या किसी अन्य डिजिटल माध्यम से ऐसी व्यवस्था विकसित करे, जिससे यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, नगर निगम आदि सभी इकाइयां इसके लिए मिलकर कार्य करें। पेयजल के साथ-साथ शौचालय एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेण्ट की उच्च कोटि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

माघ मेले में नदी के कटान पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य स्नान स्थलों व घाटों पर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबन्धित किया जाए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button