उत्तर प्रदेश

बेहतर हवाई सेवाएं पर्यटन और व्यापार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करतीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। इस उड़ान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा द्वारा सीधे अहमदाबाद से जुड़ गयी है। बेहतर हवाई सेवाएं पर्यटन और व्यापार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा के वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके पश्चात उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर वायु सेवा का शुभारम्भ किया।

उन्होंने अयोध्या-अहमदाबाद के बीच नई हवाई सेवा के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना है कि एक सामान्य नागरिक भी हवाई जहाज में यात्रा करे तथा हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सेवा का लाभ उठाये। प्रदेश सरकार इस परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के बाद अहमदाबाद अयोध्या से दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी, 2024 को मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के पश्चात मुम्बई अयोध्या से तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिनांक 16 जनवरी, 2024 से दिल्ली के लिए एक और उड़ान आरम्भ हो रही है।

अयोध्या में 05 वर्ष पहले तक एक छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। लेकिन आज वहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहा है। आज प्रत्येक व्यक्ति अयोध्या आने का इच्छुक है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप अयोध्या को सड़क, रेल तथा वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button