विविध

BHU के चीफ प्रॉक्टर ओंकार सिंह ने इस्तीफा दिया, मंजूर

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और पुलिस के लाठीचार्ज की घटना के बाद मचे बवाल के बीच संस्थान के चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओंकार नाथ सिंह ने घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि सिंह ने अपना इस्तीफा मंगलवार मंगलवार रात कुलपति जी. सी. त्रिपाठी को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि जब वह परिसर के भीतर ही अपने छात्रावास की ओर लौट रही थी तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के खिलाफ कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। कुछ विद्यार्थियों ने कुलपति से उनके आवास पर मिलने की कोशिश की जिसके बाद हिंसा फैल गयी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777