बैडमिंटन

BAI ने किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को खेल रत्न के लिए नामित किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है। बीएआई ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया है।

विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत तोक्यो खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

श्रीकांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे है। लेकिन 2017 में उन्होंने चार खिताब जीते थे। बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं।

मुरलीधरन को पहले ही जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है। लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button